Madhya Pradesh Latest News

प्राचार्य और अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस किया जारी ,सहायक आयुक्त ने कन्या शिक्षा परिसर बैतूल का किया आकस्मिक निरीक्षण

By, वामन पोटे

जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त ने कन्या शिक्षा परिसर बैतूल का किया आकस्मिक निरीक्षण

प्राचार्य और अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस किया जारी

बैतूल 24 जुलाई 2025
जनजातीय कार्य विभाग सहायक आयुक्त के द्वारा कन्या शिक्षा परिसर बैतूल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। शौचालय, स्नानागार भी गंदे पाये गये। छात्राओं को भोजन एवं नाश्ता मीनू अनुसार प्रदाय नहीं किया जाना पाया गया। शुद्ध पेयजल के लिए आर.ओ. की व्यवस्था नहीं पाई गई। सीसीटीवी स्थापित नहीं किये गये है। खेलकूद सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। छात्राओं को बिस्तर सामग्री भी आवश्यकतानुसार उपलब्ध नहीं कराई गई है। द्वितीय तल के शौचालय बंद पाये गये, जिनके सुधार के लिए कार्यवाही नहीं की गई है। सहायक आयुक्त ने उपरोक्त कमी एवं अनियमितताओं के लिए प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य बैतूल श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर एवं अधीक्षिका श्रीमती ज्योति विजयकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाकर जवाब तलब किया गया है।

Comments are closed.