Madhya Pradesh Latest News

बीजेपी में नई पहल जनता से सीधा संवाद हेमंत  ने बैतूल से की शुरुआत

By,वामन पोटे

बीजेपी में नई पहल जनता से सीधा संवाद
हेमंत  ने बैतूल से की शुरुआत

मध्य प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्लानिंग के अनुसार नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काम शुरू किया.
बैतूल:मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की नई पहल की शुरुआत की है. अब भाजपा सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी सप्ताह में एक दिन पार्टी के जिला कार्यालय में मौजूद रहेंगे और आमजन की समस्याएं सुनकर समाधान करने का प्रयास करें. इस नए प्रयोग की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैतूल से की है. खंडेलवाल ने खुद आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

सप्ताह में एक दिन जिला कार्यालय में मिलेंगे जनप्रतिनिधि

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मंशा जताई थी कि संगठन सबसे पहले. संगठन के लोग आम लोगों से सीधे जुड़ेंगे. इसके लिए पार्टी कार्यालय में आम लोगों की आमद बढ़ाने की भी योजना है. इसी के अनुसार मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नया जनसंपर्क नवाचार शुरू किया है. बैतूल में बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक हेमंत खंडेलवाल ने स्वयं जनता से संवाद किया. इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा.

हेमंत खंडेलवाल ने जनता की समस्याएं गौर से सुनी

हेमंत खंडेलवाल ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने को कहा. इस नवाचार का मकसद बीजेपी के जनप्रतिनिधियों को जनता के और करीब लाना है. पार्टी का मानना है कि लोकतंत्र की ताकत नागरिकों की भागीदारी से बढ़ती है और इसके लिए प्रतिनिधियों का नियमित रूप से उपलब्ध रहना आवश्यक है. भविष्य में यह मॉडल प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा, जहां भाजपा के सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी सप्ताह में एक दिन जनता से मुलाकात करेंगे.

जनता को समस्या उठाने का एक मंच मिला

पार्टी नेताओं का कहना है “इस नवाचार से न केवल जनता को अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिलेगा, बल्कि समस्याओं का त्वरित समाधान भी संभव होगा.” स्थानीय निवासीयो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा बिजली पानी रोजगार की समस्या को लेकर बात हुई आवेदन निवेदन किया है ” सिंचाई की समस्या को लेकर एक डैम निर्माण की मांग के साथ यहां आए हैं. यह नई व्यवस्था काफी उपयोगी है. अब समस्याओं को लेकर हमें ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा.”

इस योजना की सतत निगरानी की जाएगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा “मैंने पूरे प्रदेश में सुझाव दिया है कि भाजपा के सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष हर सप्ताह एक दिन जिला कार्यालय में मौजूद रहकर आमजन की बात सुनें. बैतूल से इसकी शुरुआत की गई है. इस प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन इसकी सतत निगरानी की जाएगी. भाजपा की यह पहल न केवल पार्टी और जनता के बीच की दूरी कम करेगी, बल्कि एक मजबूत लोकतांत्रिक संवाद को भी स्थापित करेगी.”

Comments are closed.