“मन की बात” भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बज्जरवाडा गांव में सुनी
—–
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया भाग
—
बैतूल 27 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का रविवार को जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम बज्जर वाड़ा में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री जी के विचारों का श्रवण किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक घोड़ाडोंगरी श्रीमती गंगाबाई उईके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मोहन नागर, पूर्व बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्री राघवेंद्र शर्मा, समाजसेवी एवं शिक्षाविद श्रीमती ऋतु खंडेलवाल, श्री सुधाकर पवार, सरपंच श्रीमती स्नेहलता इवने, कमलेश सिंह, नंदन यादव, रामसिंह काकोडिया सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का “मन की बात” कार्यक्रम हमेशा समाज और संस्कृति के लिए प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और समूहों का उल्लेख किया गया, जो हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं।
विधायक खंडेलवाल ने जानकारी दी कि बैतूल जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर एक केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही ग्राम स्तर पर विक्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए बज्जरवाडा और बांचा की तर्ज पर अन्य गांवों में भी होम स्टे विकसित किए जाएंगे, ताकि पर्यटक जनजातीय परंपराओं से परिचित हो सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि जिले में कोदो, कुटकी,
ज्वार और बाजरा जैसे पोषक अनाजों (मिलेट्स) के उत्पादन को और अधिक प्रोत्साहित किया जाए, जिससे बैतूल जिला जनजातीय क्षेत्रों के लिए एक मॉडल बन सके। कार्यक्रम में श्री सोहन नर्रे और उनके ग्रुप ने आकर्षक जनजातीय गीत प्रस्तुत किए, जिनकी सराहना करते हुए विधायक श्री खंडेलवाल ने उन्हें 21 हजार और विधायक श्रीमती उईके ने 10 उईके की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। पर्यावरण संरक्षण और महिला सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए “नवांकुर सखी योजना” के अंतर्गत पांच दिवसीय हरियाली यात्रा के तहत पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय ग्रामीणों, संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।
Comments are closed.