भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल के जिले में यूरिया खाद के लिए गरीब किसानों की लग रही हैं लंबी लाइन मिल रहा किसान को दो बोरी यूरिया !
By ,वामन पोटे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल के जिले में यूरिया खाद के लिए गरीब किसानों की
लग रही हैं लंबी लाइन
मिल रहा किसान को दो बोरी यूरिया !
बैतूल।।बैतूल जिले में यूरिया खाद की कमी से किसान हैरान परेशान हैं।सोमवार को जिले भर से सैकड़ों किसान बैतूल शहर में एमपी एग्रो और इफको के खाद बिक्री केंद्रों पर सुबह 6 बजे से लाइन में खड़े हो गए थे
इधर सूत्रों ने बताया कि यूरिया खाद पर यूरिया कंपनी जमकर टेकिंग कर रही है जिससे जिले भर के निजी खाद विक्रेता कंपनी से खाद ही नहीं ले रहे हैं जिससे जिले में खाद की मारामारी हो रही है।बीते दिनों बैतूल जिले के दामजीपूरा में दूसरे जिले से लाई जा रही यूरिया खाद का ट्रक हरदा जिले में पकड़ाया था वहीं खेड़ी में खाद नहीं मिलने के कारण किसानों ने चक्का जाम भी किया था।
बैतूल में यूरिया के लिए किसानों की लंबी लाइन:भीड़ बढ़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस, अधिकारी कर रहे पर्याप्त खाद होने का दावा का कागजी दावा
बैतूल में यूरिया खाद को लेकर किसानों परेशान हो रहे हैं। वितरण केंद्र पर लंबी लाइनें लग रही हैं। सोमवार को बैतूल के हमलापुर डिपो और एमपी एग्रो ऑफिस में खाद के टोकन वितरण के दौरान अफरा-तफरी मच गई। किसानों की भीड़ बढ़ते देख पुलिस बुआई गई और पुलिस की निगरानी में खाद बांटा जा रहा है।
वितरण केंद्र पर अव्यवस्था
सैकड़ों किसान 50 किलोमीटर दूर से सुबह 6 बजे से ही कतार में खड़े थे। भीड़ इतनी अधिक थी कि हालात संभालने के लिए पुलिस बल बुलाना पड़ा। फिर भी अव्यवस्था बनी रही।
2 बोरी ही मिल रहा खाद
किसानों ने बताया कि वे एक सप्ताह से समिति और डिपो के चक्कर लगा रहे हैं। हर दिन उन्हें कहा जाता था कि खाद आने पर टोकन दिया जाएगा। आज जब टोकन बटने शुरू हुए तो अफरा तफरी मच गई। कई किसानों को टोकन नहीं मिल पाए। जिन्हें टोकन मिले, उन्हें भी केवल दो बोरी खाद दिया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि समय पर खाद न मिलने से उनकी फसलें सूखने लगी हैं। बरसात के बाद यूरिया न मिलने से फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने मांग की है कि खाद वितरण की प्रक्रिया को आसान बनाया जाए इससे छोटे किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद मिल सके।
अधिकारियों का दावा पर्याप्त खाद उपलब्ध
जिला कृषि अधिकारी का दावा है कि जिले को नियमित रूप से खाद की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आवश्यकता अनुसार ही खाद लेने की अपील की है।
इससे पहले खेड़ी और चिचोली क्षेत्रों में भी किसानों ने खाद की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। बैतूल मुख्यालय पर भीड़ और अव्यवस्था के हालात इस बात का संकेत हैं कि खाद की आपूर्ति मांग के मुकाबले काफी कम है।।
Comments are closed.