Madhya Pradesh Latest News

सदियों तक बना रहे भाई – बहन का अटूट रिश्ता – हेमंत खंडेलवाल

By,वामन पोटे

सदियों तक बना रहे भाई – बहन का अटूट रिश्ता – हेमंत खंडेलवाल
जिला भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व सैनिको के हाथो पर बांधा रक्षासूत्र
बैतुल।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रक्षाबंधन का पर्व मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पवार एवं पूर्व सैनिको को राखी बांधकर मनाया। इस अवसर पर बहनो को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व बहनो और भाईयों के अटूट प्रेम और विश्वास के साथ सामाजिक सुरक्षा को बढाने वाला है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने बहनों की समृद्वि और सशक्तिकरण के लिए अपने संकल्पो को साकार किया है। बहनों और भाईयों का यह पर्व प्रेम और विश्वास का पर्व है। यह प्रेम सदियों तक बना रहे यहीं कामना है। रक्षा बंधन उत्सव की इस कडी में महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व सैनिकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर श्रीफल, अंगवस्त्र भेंट किए। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन का पर्व आमला एयरफोर्स में मनाया जाता रहा है इस वर्ष यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय विजय भवन में मनाया गया। पूर्व सैनिको के प्रेेम और विश्वास की परिणिति है कि यहा भी सभी भाई पहंुचे और अपनी बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर रक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा गंज मंडल अध्यक्ष नीलम वागद्रे ने किया एवं अंत में आभार जिला कार्यालय मंत्री वर्षा खाडे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, जिलाउपाध्यक्ष रश्मि साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, माधुरी साबले, आरती पाटिल, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, मंडल अध्यक्षद्वय विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, जिला महामंत्री सुनिता देशमुख, जिला कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, सुनीला राठौर, हेमलता मालवी, वर्षा बारस्कर, कायम कावरे, किरण खातरकर, शोभा निरापुरे सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी बहनें उपस्थित रही।

Comments are closed.