Madhya Pradesh Latest News

जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 20 पंचायत को किया सम्मानित

By,वामन पोटे

जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली 20 पंचायत को किया सम्मानित

पीएआई 1.0 पंचायत उन्नति सूचकांक का किया विमोचन

बैतूल 12 अगस्त 2025
       पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र मुलताई के तत्वावधान में जनपद पंचायत बैतूल के सभाकक्ष में 20 ग्राम पंचायत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत उन्नति सूचकांक का विमोचन एवं शीर्ष 20 ग्राम पंचायत को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कृष्णा लोखण्डेजनपद पंचायत सदस्य मुकुंदराव धोटेपिंटु काकोड़ियामुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैतूल सुश्री शिवानी राय एवं जिला पंचायत से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज्य अभियान के डीपीएम संदीप कुमार परिहारजिला समन्वयक उपस्थित रहे।
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुश्री शिवानी राय द्वारा कहा गया कि आगे ग्राम पंचायतें 2.0 में अच्छा और बेहतर प्रयास करेंगी और श्रेष्ठ स्कोर अर्जित करेंगी। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान  डीपीएम ने बताया कि पीएआई 1.0 वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए लागू किया गया है।  9 अप्रैल 2025 को पीएआई 1.0 के तहत पंचायत को प्राप्त स्कोर रिलीज हुआ है। देश के सभी पंचायत का रिपोर्ट कार्ड विषयगत और समग्र स्कोर पीएआई पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। इसी के आधार पर एलएसडीजी थीम 9 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर करने वाली पंचायत को सम्मानित किया गया है। बैतूल जनपद की सर्वश्रेष्ठ प्रथम पंचायत बघोली हैजिसने जिला स्तर पर भी 8वां स्थान प्राप्त कर 2100 की पुरस्कार राशि प्राप्त की है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक उमेंद्र रहड़वे  सहितअन्य कर्मचारीपदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Comments are closed.