Madhya Pradesh Latest News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए तिरंगा यात्रा में,तिरंगे के प्रति गौरव और अभिमान प्रकट करते हुए यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे

By,वामन पोटे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए तिरंगा यात्रा में,तिरंगे के प्रति गौरव और अभिमान प्रकट करते हुए यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे

—–

तेज बारिश भी न थाम सकी तिरंगे का जुनूनबैतूल में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

—–

तिरंगे के सम्मान में 10 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी

——

तिरंगे के प्रति गौरव और अभिमान प्रकट करते हुए यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और नागरिक

——

देशभक्ति के गीतों और नारों से गूंजा बैतूल

—-

बैतूल 13 अगस्त 2025
      हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बैतूल में विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में देशभक्तिउत्साह और उमंग का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अभिमान और गौरव को प्रकट करते हुए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चेजनप्रतिनिधिविभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन और नागरिक तिरंगा उठाए यात्रा में चले।तिरंगे के सम्मान में 10 हजार से अधिक लोगों ने यात्रा में भागीदारी की।
      भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य श्री दुर्गादास उईकेप्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवालजनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नगरविधायक श्री महेंद्र सिंह चौहानविधायक डॉ योगेश पंडाग्रेविधायक श्रीमती गंगाबाई उईकेपूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वेश्री सुधाकर पवारनगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्करपार्षदगण तथा कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशीपुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारियाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी सहित शिक्षामहिला एवं बाल विकासजनजातीय कार्यस्वास्थ्यनगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
      तिरंगा यात्रा में पुलिस बैंड ने देशभक्ति की धुन प्रस्तुत करते हुए यात्रा की अगुवाई की। सभी जनप्रतिनिधिस्कूली बच्चे और नागरिक उत्साह और उमंग के साथ ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए तिरंगा थामे यात्रा में आगे बढ़े। प्रमुख मार्गो पर सामाजिक और व्यापारी संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बारिश की तेज बौछार भी बच्चों का उत्साह कम नहीं कर पाई। दोगुने उत्साह और उमंग के साथ तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी।
     तिरंगा यात्रा स्टेडियम से प्रारंभ होकर शिवाजी चौकदिलबहार चौकमैकेनिक चौककारगिल चौकनेहरू पार्कअंबेडकर चौक होते हुए कोठी बाजार पेट्रोल पंप के सामने से स्टेडियम पहुंचीजहां ऐतिहासिक यात्रा का समापन हुआ।
      केंद्रीय मंत्री श्री उइके ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहींबल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों के प्रति सम्मान और भारत की एकताअखंडता व गौरव का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की प्रगति और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें और तिरंगे की आन बान और शान को बनाएं रखें।
      विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हमारे मन में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करती है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने कर्मविचार और व्यवहार से राष्ट्र को गौरवान्वित करना है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों और बच्चों को बधाई देते हुए यात्रा को सफल बनाने में सबके योगदान की सराहना की।
      यात्रा के सफल आयोजन में पुलिसशिक्षाजनजातीय कार्यमहिला एवं बाल विकासनगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और अमले ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

Comments are closed.