Madhya Pradesh Latest News

पुण्यतिथि पर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को दी पुष्पांजलि

By,वामन पोटे

पुण्यतिथि पर लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को दी पुष्पांजलि
बैतूल। पुण्य श्लोका लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर को भावभींनीं पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइकेे ने कहा कि जनता के साथ वात्सल्य के भाव के साथ विकास विचार देवी अहिल्या बाई होल्कर के आज भी प्रासंगिक है उनके राज्य में आर्थिक रूप से सक्षम महिलाएं उनके आर्थिक दृष्टिकोण से महिलाओं की आर्थिक स्थिती मजबूत रही। महिलाओं की सशस्त्र सेना सशक्त नारी का परिचय रही महिलाएं सशक्त और समृद्व रहे तो समाज सशक्त होता है राष्ट्र विकसित होते हैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोकमाता का अनुसरण कर देश की महिलाओं को सशक्त कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि धर्म हित से राष्ट्रहित की भावना रखने वाली लोकमाता की न्यायशीलता आज भी प्रासंगिक है जल और पर्यावरण को लेकर उनके कराए गए कार्य आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। मंदीरो के पुनरोत्थान को लेकर उन्होने अभूतपूर्व निर्माण कराए जिनके उदाहरण हमें पूरे भारत वर्ष में देखने को मिलते है। श्रद्धांजलि के अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, रश्मि साहू, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, जिला मंत्री अतीत पंवार, कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, नीतू पटेल, नितिन बारस्कर, सुनील पंवार, गोवर्धन राने, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, जनपद अध्यक्ष रोशनी इवने, मधु पाटनकर, आशीष पंवार, प्रवीण वराठे, पवन शर्मा, भावेश चढोकार, लोकेश साहू, सुनिता देशमुख, वर्षा खाडे, कविता मालवी, कविता रघुवंशी, विकास प्रधान, अंशुल मिश्रा, मधुसूदन अमरूते, देवेन्द्र बर्थे, शेखर बारस्कर सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी , कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.