बैतूल में नशे का कारोबार ?
फिर पकड़ाया गांजा
बैतूल।।मध्यप्रदेश के बैतूल पुलिस ने मुलताई में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 वर्षीय निखिल उर्फ नवीन चौरासे को 278 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5,000 है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया ने किया। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बैतूल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध नशे के कारोबार की सूचना गोपनीय रखते हुए डायल-112 या नजदीकी थाने पर दें।
Comments are closed.