Madhya Pradesh Latest News

सांसद, विधायक एवं डीएमएफ निधि के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं

By, वामन पोटे

सांसदविधायक एवं डीएमएफ निधि के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं

—–

सितंबर माह के अंत में पुनः होगी समीक्षा

बैतूल 02 सितंबर ।।

       सांसद निधिविधायक निधिडीएमएफ और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क अवसंरचना विशेष निधि के प्रस्तावित विकास कार्यों की मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य श्री दुर्गादास उईकेविधायक श्री हेमंत खंडेलवालविधायक श्री महेंद्र सिंह चौहानविधायक डॉ.योगेश पंडाग्रेविधायक श्री चंद्रशेखर देशमुखविधायक श्रीमती गंगाबाई उईके ने विस्तार से समीक्षा की।

       बैठक में जनप्रतिनिधि ने अपने क्षेत्र में इन निधियों के प्रस्तावित कार्यों में प्रगतिरत और अप्रारंभ कार्यों की जानकारी ली। विधायक श्री खंडेलवाल ने प्रमुख रूप से महिला एवं बाल विकासशिक्षा लोक निर्माण विभागग्रामीण यांत्रिकी सेवाएमपीईबी और स्वास्थ्य विभाग से जानकारी ली कि डीएमएफ निधि से ऐसे कार्य जिनमें विभाग से एनओसी प्राप्त नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कार्यों में पत्राचार कर एनओसी भी प्राप्त की जाएं। विधायक श्री खंडेलवाल ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव से भी एनओसी नहीं मिलने के सम्बन्ध में दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में सभी प्रगतिरत कार्यों में डेडलाइन तय कर शीघ्र पूर्ण कराने की बात कहीं।

       विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि सांसदविधायकडीएमएफ और विशेष निधि के कार्यों की प्रगति की सितंबर माह के अंत में पुनः समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएं। जिसमें सभी विभागजनपद सीईओसीएमओ इन कार्यों की पीपीटी में फोटोग्राफ्स भी रखेंताकि कार्यों की स्थिति और गुणवत्ता का अच्छे से समीक्षा हो पाए। बैठक में कलेक्टर बैतूल श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशीमुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैनसहित सभी जनपद सीईओसीएमओ तथा सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Comments are closed.