Madhya Pradesh Latest News

“कबाड़ से किताब तक : खंडेलवाल दंपत्ति की पहल से बदल रही 40 बच्चों की जिंदगी”

By,वामन पोटे

“कबाड़ से किताब तक : खंडेलवाल दंपत्ति की पहल से बदल रही 40 बच्चों की जिंदगी”

ओझाढाना के भटकते बचपन को मिली नई राह, अब स्कूल की घंटी पर सजे सपने

बस सेवा से लेकर नि:शुल्क शिक्षा तक, खंडेलवाल दंपत्ति ने लिखी बच्चों की नई कहानी

बैतूल, 3 सितंबर।।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल  विधायक हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिन पर बैतूल के ओझाढाना क्षेत्र के वे 40 बच्चे चर्चा में हैं, जिनकी ज़िंदगी शिक्षा से जुड़कर बदल चुकी है।
कभी कबाड़ बीनने और भटकते बचपन के लिए पहचाने जाने वाले इन बच्चों को स्कूल तक पहुँचाने का बीड़ा हेमंत खंडेलवाल और आरडी पब्लिक स्कूल की संचालक श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ने उठाया। वर्ष 2014 से निरंतर नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके चलते अब बच्चे नियमित रूप से हमलापुर स्थित श्रीश्री ज्ञान मंदिर में पढ़ाई कर रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार शुरुआती दौर में मात्र 13 बच्चों ने स्कूल जाना शुरू किया था, जो अब बढ़कर 40 हो चुके हैं। यहां उन्हें नि:शुल्क शिक्षा, स्टेशनरी, भोजन और अनुशासनपूर्ण माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है।
खंडेलवाल दंपत्ति ने कोरोना काल में अनाथ हुए 40 बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा का दायित्व भी संभाला है। विजय सेवा न्यास के माध्यम से गरीब विद्यार्थियों को स्मार्ट कोचिंग सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा नि:शुल्क शव वाहन और दिव्यांगजन की सहायता जैसे सामाजिक कार्य भी निरंतर जारी हैं।
स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि हेमंत–ऋतु खंडेलवाल की इस पहल से ओझाढाना की नई पीढ़ी शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रही है और समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

Comments are closed.